आज हम आपको गैस एजेंसी कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप एक प्रोफेशनल बिज़नस शुरू करना चाहते ही तो गैस एजेंसी खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इस लेख में हम आपको गैस एजेंसी खोलने के लिए जरूरी योग्यता, आवश्यक जमीन, आवश्यक दस्तावेज, कुल बजट और कमाई से जुडी विस्तृत जानकारी बतायेंगे.

गैस एजेंसी कैसे खोले
गैस एजेंसी का बिज़नस एक प्रतिष्ठित और लंबे समय तक मुनाफा देने वाला एक शानदार बिज़नस है, अगर आप खुद की गैस एजेंसी शुरू करते है तो गाँव और शहर में अक्सर इसकी भारी डिमांड रहती है जिसके कारण शुरुआत से ही आपको इसमें अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिल सकता है, एक नई गैस एजेंसी शुरू करने के लिए आपको कई ख़ास बाते पता होनी चाहिए जो निम्न प्रकार से है.
गैस एजेंसी खोलने के लिए जरूरी योग्यता
अगर आप गैस एजेंसी खोलना चाहते है तो इसके लिए कुछ अलग अलग आवश्यक योग्यता रखी गयी है जिसे आपको पूरा करना आवश्यक है. यह योग्यता निम्न प्रकार से है.
- आपकी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 60 वर्ष तक होनी चाहिए.
- आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए.
- आवेदक का न्यूनतम दंसवी उतीर्ण होना जरूरी है.
- आवेदक के परिवार का कोई भी व्यक्ति गैस या तेल कंपनी का कर्मचारी नहीं होना चाहिए.
- आवेदक के खिलाफ कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
गैस एजेंसी के लिए जरुरी जमीन
गैस एजेंसी खोलने के लिए आपके पास सही लोकेशन पर जमीन होनी आवश्यक है, क्युकी गैस एजेंसी खोलने के बाद आपको स्टॉक रखने के लिए एक गोदाम और ऑफिसियल कार्य करने के लिए एक ऑफिस की जरूरत पड़ेगी, गैस एजेंसी के लिए आपके पास निम्न प्रकार की जमीन होनी चाहिए.
- गोदाम – अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी खोल रहे है तो आपके पास 600 वर्गमीटर का गोदाम होना चाहिए वही शहर में गैस एजेंसी खोलने के लिए आपके पास 1,054 वर्गमीटर का गोदाम होना चाहिए.
- कार्यालय – ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलने पर आपके पास कार्यालय के लिए 13.5 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए वही शहर में गैस एजेंसी खोलने के लिए आपके पास 18 वर्गमीटर की जमीन होनी चाहिए.
गोदाम के लिए आपकी जमीन पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) के नियमों के अनुसार सुरक्षित होनी चाहिए वही ऑफिस के लिए आप मुख्य बाजार या सडक के आस पास जमीन ले सकते है जहाँ पर लोग आसानी से पहुँच सके.
गैस एजेंसी शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज
गैस एजेंसी शुरू करने के लिए आपके पास विभिन्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है, हम आपको सभी आवश्यक दस्तावेजो के नाम बता रहे है जो आपके पास होने चाहिए.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- जमीन की रजिस्ट्री और जमाबंदी
- किराये की जमीन है तो सेल डीड
- अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
- जमीन का नक्शा
- बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट
- नेटवर्थ का सर्टिफिकेट
- शपथ पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
यह दस्तावेज आपको आवेदन करने से पूर्व तैयार कर लेने है क्युकी इसी के आधार पर कंपनी आपको गैस एजेंसी खोलने की अनुमति देती है, जब ड्रा में आपका चयन हो जाता है तो इसके बाद आपको निम्न प्रकार की NOC और दस्तावेज तैयार करवाने होगे.
- PESO का लाइसेंस
- पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
- फायर ब्रिगेड की NOC
- नगर पालिका या ग्राम पंचायत की NOC
इस प्रकार से गैस एजेंसी खोलने के लिए आपको निम्न दस्तावेजो की आवश्यकता पड़ेगी, ध्यान रखे की आप जिस नाम से एजेंसी ले रहे है उस व्यक्ति का नाम डॉक्यूमेंट में सही तरीके से अंकित होना चाहिए एवं नाम की स्पेलिंग में कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए.
गैस एजेंसी के लिए आवेदन कैसे करें
गैस एजेंसी के लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट lpgvitarakchayan.in पर जाना है, यहाँ पर कंपनी राज्य या जिलावार खाली जगहों का गैस एजेंसी के विज्ञापन जारी करती है.
- जब आपके क्षेत्र का विज्ञापन जारी होता है तो इसके बाद आपको रजिस्टर के ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म ओपन होगा उसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं इसमें अपना अकाउंट बना लेना है.
- जब आप इसमें रजिस्ट्रेशन कर लेते है तो इसके बाद पोर्टल पर आपको अपनी जमीन से जुडी जानकारी दर्ज करनी है एवं जरूरी दस्तावेजो की प्रतिलिपि उपलोड करनी है.
- इसके बाद आपको अपनी केटेगरी के अनुसार नॉन-रिफंडेबल आवेदन फीस जमा करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको ऑनलाइन तरीके से आवेदन शुल्क जमा करना है.
- इसके बाद एक लोकेशन के लिए जितने भी वैध आवेदन आते है उनका कंप्यूटर आधारित लाइव लकी ड्रा निकाला जाता है, अगर लकी ड्रा में आपका नाम आता है तो इसकी सुचना आपको ईमेल और एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी.
- इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपकी बताई गयी लोकेशन पर फील्ड वेरिफिकेशन करेंगे एवं मौके पर आपके सभी दस्तावेजो की जाँच की जाएगी, अगर सब कुछ कंपनी के नियमानुसार पाया जाता है तो इसके बाद आपको लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) दिया जायेगा, LOI मिलने के बाद आप गोदाम निर्माण का कार्य शुरू कर सकते है.
इस प्रकार से आप गैस एजेंसी के लिए आवेदन कर सकते है, ध्यान रखे की लकी ड्रा तभी निकाला जाता है जब एक लोकेशन के लिए एक से ज्यादा लोग आवेदन करते है, अगर एक लोकेशन के लिए केवल एक ही व्यक्ति आवेदन करता है तो बिना लकी ड्रा के कंपनी गैस एजेंसी खोलने के लिए उस व्यक्ति का चुनाव कर लेती है.
नोट – गैस एजेंसी खोलने से पहले यह बात ध्यान में रखे की Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas ये तीनो सरकारी गैस एजेंसी है जबकि Reliance Gas, Go Gas और Super Gas यह भी प्राइवेट गैस एजेंसी है.
गैस एजेंसी खोलने का खर्च
गैस एजेंसी खोलने के लिए आपको कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा यह आपकी लोकेशन के ऊपर निर्भर करता है, क्युकी शहरी इलाको की तुलना में ग्रामीण इलाको में गैस एजेंसी खोलना काफी ज्यादा सस्ता होता है, हम आपको ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलने का खर्च बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.
ग्रामीण क्षेत्र
- आवेदन शुल्क 1000/- से 4000/- रूपए (केटेगरी के अनुसार)
- सिक्यूरिटी डिपाजिट 2,00,000/- से 3,00,000/- रूपए (रिफंडेबल)
- गोदाम और ऑफिस निर्माण लगभग 10,00,000/- रूपए.
- कंप्यूटर, इंटरनेट, टेबल, सुरक्षा टूल्स आदि लगभग 2,00,000/- रूपए
- वर्किंग कैपिटल लगभग 5,00,000/- रूपए
शहरी क्षेत्र
- आवेदन शुल्क 4000/- से 10,000/- रूपए (केटेगरी के अनुसार)
- सिक्यूरिटी डिपाजिट 4,00,000/- से 5,00,000/- रूपए (रिफंडेबल)
- गोदाम और ऑफिस निर्माण लगभग 15,00,000/- रूपए.
- कंप्यूटर, इंटरनेट, टेबल, सुरक्षा टूल्स आदि लगभग 2,00,000/- रूपए
- वर्किंग कैपिटल लगभग 10,00,000/- रूपए
इस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलने के लिए आपको अनुमानित 20 लाख रूपए खर्च करने होगे जबकि शहरी क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलने के लिए आपको लगभग 30 लाख से लेकर 35 लाख रूपए तक खर्च करने होगे, अगर आप ऑफिस या गोदाम की जमीन किराये पर ले रहे है तो उसके डिपाजिट और किराया खर्च आपको अलग से देना होगा.
गैस एजेंसी में कमाई कितनी होती है
गैस एजेंसी में आपको अलग अलग चीजो पर अलग अलग कमीशन दिया जाता है, जैसे की आप घरेलु सिलेंडर में आपको 60 रूपए से लेकर 70 रूपए का कमीशन मिलता है एवं व्यावसायिक सिलेंडर में आपको ज्यादा कमीशन मिलता है, इसके अलावा गैस पाइप और रेगुलेटर जैसी चीजे बेचकर आप अलग से कमाई कर सकते है.
मान लीजिये एक घरेलु सिलेंडर पर आपको 60 रूपए का मुनाफा होता है और आप प्रतिदिन 100 सिलेंडर बेचते है तो एक महीने में आपकी कुल कमाई 1 लाख 80 हजार रूपए के करीब होगी, इसमें से हम किराया, कर्मचारियों का वेतन, मेंटेनेंस और बिजली के बिल आदि का 1 लाख रूपए खर्चा मान ले तो भी आपकी महीने की शुद्ध कमाई 80 हजार रूपए के करीब होगी.
यह भी पढ़े – Dropshipping Business कैसे शुरू करें? कम इन्वेस्टमेंट में लाखो का प्रॉफिट
इस लेख में हमने गैस एजेंसी कैसे खोले इसके बारे में जानकरी प्रदान की है, अगर आपको गैस एजेंसी खोलने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









