आज हम आपको दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने गाँव या शहर में किसानो से दूध लेकर उसे कंपनी को देते है तो इस कार्य को कलेक्शन मिल्क सेंटर कहा जाता है, यह एक ऐसा बिसनेस है जिसे आप अपने गाँव में भी शुरू कर सकते है एवं इस बिज़नस को शुरू करने के लिए बहुत ही कम निवेश करना पड़ता है.

milk collection center kaise khole

दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले

दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर खोलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, इसमें आप 2 अलग अलग तरीको से अपना बिज़नस शुरू कर सकते है जो निम्न प्रकार से है.

  • कंपनी के साथ डीलरशिप – इसमें आपको अमूल, सरस, मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेनी होती है इसके बाद आप जो मिल्क कलेक्ट करते हो वो सारा मिल्क सामने वाली कंपनी खरीद लेती है, अगर आप किसी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेते है तो कंपनी के द्वारा आपको आवश्यक उपकरण और ट्रेनिंग निशुल्क प्रदान किये जाते है.
  • स्वतंत्र कलेक्शन सेंटर – इसमें आप खुद से दूध कलेक्ट करके उसे होटल, बाजार और अन्य डेयरी पर बेच सकते है, इसमें आपको दूध बेचने के लिए खुद से मेहनत करनी होगी एवं स्वतंत्र कलेक्शन सेंटर खोलने पर आपको उपकर खुद के पैसो से खरीदने होते है.

आज के समय में ज्यादातर लोग इस कार्य के लिए फ्रैंचाइजी लेना ज्यादा उपयोगी समझते है क्युकी इसमें प्रतिदिन कंपनी का वाहन आपका दूध कलेक्ट करके ले जाता है इसलिए आपको खुद से कोई मेहनत नहीं करनी पडती एवं इसमें दूध के ख़राब होने की संभावना भी ना के बराबर होती है.

दूध डेयरी खोलने के लिए जगह

दूध कलेक्शन का बिज़नस शुरू करते वक्त आपको लोकेशन बहुत ही सावधानीपूर्वक सेलेक्ट करनी चहिये, आपका दूध कलेक्शन सेंटर ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां आस पास दुधारू पशु (गाय-भैंस) की संख्या आधिक हो, इससे नजदीकी किसान अपने पशुओ का दूध आपको बेचने में ज्यादा रूचि दिखायेंगे.

इसके अलावा दूध स्टोर करने के लिए एवं आवश्यक उपकरण रखने के लिए आपके पास 150 से 300 स्क्वायर फीट की दूकान होनी चाहिए जहां पर वाहन आसानी से आ जा सके, इसके अलावा आपकी दूकान में बिजली और पानी की सुविधा भी होनी आवश्यक है.

दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए जरूरी उपकरण

खुद का दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के उपकरणों की जरूरत पड़ेगी, इसके लिए आपके पास निम्न प्रकार के उपकरण होने चाहिए.

  • ऑटोमैटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट
  • मिल्क टेस्टर
  • मिल्क कैन
  • बल्क मिल्क कूलर
  • पॉवर बैकअप

यह सभी उपकरण दूध का फैट जांचने, वजन करने एवं दूध को सुरक्षित रखने के लिए काम में आने वाले उपकरण है इसलिए बिज़नस शुरू करते वक्त आपके पास यह सभी उपकरण होने अनिवार्य है.

मिल्क सेंटर खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप मिल्क सेंटर के लिए कंपनी की फ्रैंचाइजी लेना चाहते है तो इसके लिए आपको विभिन्न प्रकार के दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी जो की निम्न प्रकार से है.

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • बैंक खाता का विवरण
  • जमींन की रजिस्ट्री
  • किराए की दूकान है तो रेंट अग्रीमेंट
  • ग्राम पंचायत की NOC
  • FSSAI लाइसेंस
  • MSME रजिस्ट्रेशन
  • GST नंबर (आवश्यकतानुसार)

दूध कलेक्शन सेंटर की फ्रैंचाइजी कैसे ले

अगर आप कंपनी के लिए दूध कलेक्शन का कार्य करना चाहते है तो इसके लिए आपको सरकारी या प्राइवेट कंपनी की फ्रैंचाइजी लेनी जरूरी है, इसमें फ्रैंचाइजी लेने के लिए आप निम्न तरीका अपना सकते है.

फील्ड ऑफिसर से संपर्क करें

दूध डेयरी की फ्रैंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के फील्ड ऑफिसर से संपर्क करना होगा, इसके बाद आपको उन्हें दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए कहना है, इसके बाद वो आपको एक फॉर्म देंगे आपको फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं फॉर्म के साथ अपने जरूरी दस्तवेजो की प्रतिलिपि संकलित करनी है.

फील्ड वेरिफिकेशन करवाए

जब फील्ड ऑफिसर आपके दस्तावेजो की जाँच कर लेता है तो इसके बाद वो आपकी दूकान का फिजिकल दौरा करेगा एवं मौके पर वो आपके जरूरी दस्तावेजो को वेरीफाई कर सकता है, अगर आपकी दूकान या लोकेशन कंपनी के नियमो को फॉलो करती है तो आपके आवेदन को स्वीकृति दे दी जाएगी.

अग्रीमेंट बनवाये

जब फील्ड वेरिफिकेशन हो जाता है तो इसके बाद आपको अग्रीमेंट के लिए बुलाया जायेगा, इसमें आपके और कंपनी के बिच एक अग्रीमेंट बनाया जाता है जब आपका अग्रीमेंट बन जाता है तो इसके बाद आप कंपनी के लिए दूध कलेक्शन कर कार्य शुरू कर सकते है.

जब आप अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करते है तो उस वक्त आपको वो अग्रीमेंट ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है एवं उस अग्रीमेंट में लिखे गये नियम और शर्तो को ध्यान से पढ़ लेना है ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलने का खर्च

मिल्क कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं पडती, इस बिज़नस को आप कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है, इसके लिए आपका निवेश निम्न प्रकार से होगा.

  • सिक्यूरिटी डिपाजिट लगभग 25,000/- रूपए
  • दूकान का सेटअप लगभग 30,000/- रूपए
  • पॉवर बैकअप लगभग 20,000/- रूपए
  • वर्किंग कैपिटल लगभग 50,000/- रूपए
  • मशीनों का खर्च लगभग 50 हजार रूपए

इस प्रकार से दूध कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए आपको अनुमानित 1,75,000/- रूपए तक का निवेश करना होगा, अगर आप किराए की दूकान लेकर यह बिज़नस शुरू कर रहे है तो आपको दूकान के डिपाजिट और दूकान के किराये के खर्च को अलग से जोड़ना होगा.

दूध कलेक्शन सेंटर की कमाई

दूध कलेक्शन सेंटर में आपकी कमाई कमीशन के आधार पर होती है, दूध कलेक्शन में आपको प्रति लेटर 2 रूपए तक का कमीशन दिया जा सकता है, अगर आप दिन में 1000 लीटर दूध कलेक्ट करते है तो आपकी दिन की कमाई 2000 रूपए तक होगी, इसमें 500 रूपए का खर्च मान ले तो भी आपका मुनाफ़ा 1500 रूपए प्रतिदिन तक होगा

यह भी पढ़ेGas Agency कैसे खोले? गैस एजेंसी खोलने में कितना खर्च आएगा और कितनी कमाई होगी

इस लेख में हमने दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखGas Agency Kaise Khole: गैस एजेंसी खोलने में कितना खर्चा आता है?
अगला लेखचाय की दुकान कैसे खोले? चाय की दुकान खोलने में कितना खर्च आता है
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें