आज हम आपको चाय की दुकान कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में एक अच्छा बिज़नस शुरू करना चाहते है तो यह बिज़नस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, इसमें आपका दुसरे बिज़नस की तुलना में बहुत ही कम निवेश करना होता है एवं अगर आपको चाय बनाने का अच्छा अनुभव है तो इस बिज़नस से आप बहुत ही अच्छा पैसा कमा सकते है.

चाय की दुकान कैसे खोले
चाय की दुकान खोलना काफी ज्यादा आसान कार्य है लेकिन इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपको चाय बनानी आनी चाहिए, क्युकी इस बिज़नस में प्रॉफिट मार्जिन कम होता है इसलिए शुरुआत में कर्मचारी रखते है तो जब तक आपकी सेल नहीं बढती तब तक आपको नुकसान देखने के लिए मिल सकता है, इस बिसनेस को शुरू करने के लिए आप निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चाय बनाने के लिए लोकेशन ढूंढे
चाय की दुकान शुरू करने से पहले आपको इसके लिए सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, ध्यान रखे की आपकी लोकेशन जितनी बेहतर होगी आपके कस्टमर उतने ही तेजी से बढ़ेगे इसलिए आपको ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर चाय की दुकान शुरू करनी चाहिए, हम आपको चाय की दुकान खोलने के लिए कुछ बेस्ट लोकेशन बता रहे है जहाँ पर आप इस बिज़नस को शुरू कर सकते है.
- शहर के मुख्य मार्केट में जहां दुकाने ज्यादा हो और ज्यादा लोग आते जाते हो.
- किसी बड़े अस्पताल के पास या सामने, जहा ज्यादा लोग आते हो.
- किसी बड़ी कंपनी या फैक्ट्री के सामने, जहां पर ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हो.
- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन या ऑटो टैक्सी स्टेंड जहाँ पर ज्यादा लोग आते हो.
- किसी स्कूल, कॉलेज या कोचिंग के आसपास जहां ज्यादा स्टूडेंट पढ़ते हो.
- पुलिस स्टेशन, कोर्ट या अन्य सरकारी कार्यालय के आस पास
यह सभी लोकेशन ऐसी है जहाँ पर अक्सर लोगो का आना जाना लगा रहता है, अगर आप इन जगहों पर चाय की दुकान खोलते है तो शुरुआत से ही आपको अच्छे खासे कस्टमर मिलना शुरू हो जायेंगे.
दुकान का सेटअप करें
जब आप लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको दुकान का सेटअप करना होगा, इसके लिए आपको दुकान के बाहर बैनर लगाना, चाय बनाने के लिए गैस चुल्हा लगाना, चाय में डालने की सामग्री जैसे शक्कर, चायपत्ती और इलाइची आदि खरीदना, चाय बनाने के लिए टॉप, चाय छानने के लिए छलनी, चाय स्टोर करने के लिए थर्मस, लोगो के बैठने के लिए टेबल आदि लगाना इस तरह से पूरा सेटअप करना होगा.
दुकान को शुरू करें
जब आप दुकान का सेटअप कर लेते है तो इसके बाद आप चाय की दुकान शुरू कर सकते है, जैसे ही आप दुकान को शुरू करेंगे तो इसके बाद कुछ ही देर में आपके कस्टमर आना शुरू हो जायेंगे एवं अगर आपकी चाय का टेस्ट अच्छा हुआ तो वो कस्टमर आपके डेली कस्टमर बन जायेंगे जिससे आपकी सेल भी तेजी से बढ़ेगी और आपके ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी.
चाय की दुकान से ज्यादा मुनाफ़ा कैसे कमाए
अगर आप चाय दुकान में ज्यादा मुनाफ़ा कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको चाय के साथ कुछ अतिरिक्त सामान भी बेचना होगा, ज्यादा मुनाफ़ा कमाने के लिए आप चाय के साथ बिस्किट, टोस्ट और खारी जैसे प्रोडक्ट बेच सकते है, इन प्रोडक्ट पर आपको निश्चित कमीशन मिलता है एवं यह प्रोडक्ट चाय के साथ ज्यादा बिकते है इसलिए यह सभी प्रोडक्ट रखने से आपकी कमाई बढ़ सकती है.
चाय की दुकान खोलने का कुल खर्च
चाय की दुकान को आप बहुत ही कम खर्च के साथ शुरू कर सकते है. इस बिज़नस को शुरू करने के लिए आपका बजट निम्न प्रकार से होगा.
- दुकान का डिपाजिट लगभग 20,000/- रूपए
- दुकान का किराया लगभग 3000/- रूपए
- दुकान का सेटअप लगभग 15,000/- रूपए
- गैस और चुल्हा लगभग 4000/- रूपए
- बैनर का खर्च लगभग 500/- रूपए
- चाय पत्ती, शक्कर और अन्य प्रोडक्ट लगभग 1000/- रूपए
इस प्रकार से चाय की दुकान खोलने के लिए आपको लगभग 40,000/- रूपए तक खर्च करने होगे, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप कम निवेश के साथ भी इस बिज़नस को शुरू कर सकते है.
चाय की दुकान में कमाई
चाय की दुकान में आपको लगभग 30% तक का प्रॉफिट मिलता है, अगर आप दिन में 1000 कप चाय बेचते है और चाय की कीमत 10 रूपए प्रति कप रखते है तो आपकी कमाई लगभग 10,000/- रूपए होगी, इसमें से अगर हम 30% प्रॉफिट मार्जिन मान ले तो आपके दिन की कमाई 3000/- रूपए तक होगी.
इसके अलावा बिस्किट, टोस्ट और खारी की बिक्री होती है उसमे भी आपको अलग से प्रॉफिट होगा, इस प्रकार से आप महीने के लगभग 1,00,000/- रूपए तक आराम से कमा सकते है, इसमें आपकी कितनी कमाई होगी यह आपके सेल के ऊपर निर्भर करता है.
यह भी पढ़े – दूध डेयरी कलेक्शन सेंटर कैसे खोले? कम बजट में शुरू करें खुद क बिज़नस
इस लेख में हमने चाय की दुकान कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे.









