आज हम आपको जूस की दुकान कैसे खोले इसके बारे में बता रहे है, अगर आप कम निवेश में ज्यादा प्रॉफिट देने वाला बिज़नस शुरू करना चाहते है तो जूस की दुकान खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्युकी इसमें आपको कम मेहनत में काफी अच्छा मुनाफ़ा देखने के लिए मिल सकता है.

Juice Center Kaise Khole

जूस की दुकान कैसे खोले

जूस की दुकान शुरू करना बहुत ही आसान है, लेकिन अगर आप यह बिज़नस शुरू करना चाहते है तो सबसे पहले आपको किसी जूस की दुकान में कुछ महीने तक नौकरी करनी चाहिए, इससे आपको दुकान चलाने का पूरा अनुभव प्राप्त हो जाता है एवं इसके बाद आप दुकान शुरू करेंगे तो उसमे आपको काफी अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिलेगा, जूस की नई दुकान खोलने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

सही लोकेशन ढूंढे

जूस की दुकान शुरू करने से पहले आपको सही लोकेशन का चुनाव करना जरूरी है, क्युकी आपकी दुकान अच्छी लोकेशन पर होगी तो आपको ज्यादा कस्टमर मिलेगे और शुरुआत से ही आपको अच्छा मुनाफ़ा मिलना शुरू हो जायेगा, अगर आप चाहे तो निम्न प्रकार की लोकेशन पर जूस की दुकान खोल सकते है.

  • शहर के मुख्य बाजार के बिच में.
  • शहर के व्यस्त सडक के पास में.
  • बड़े अस्पताल के पास में.
  • कॉलेज, यूनिवर्सिटी या स्कूल के पास में.
  • सरकारी कार्यालय या कंपनी के पास में

यह कुछ ऐसी जगह है जहां पर जूस सेंटर की डिमांड काफी ज्यादा रहती है, अगर आप इन जगहों पर जूस सेंटर की दुकान खोलते है तो इसमें आपको काफी अच्छा मुनाफा देखने के लिए मिल सकता है.

जरुरी लाइसेंस बनवाये

जूस की दुकान में आप खाने पीने की चीजे बेचेगे इसलिए इस तरह की दुकान के लिए आपको FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है एवं नगर पालिका से दुकान का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, जब आप यह लाइसेंस बनवा लेते है तो इसके बाद आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते है.

दुकान का सेटअप करें

लाइसेंस बनाने के बाद आपको दुकान का सेटअप करना जरूरी है, जूस की दुकान दिखने में थोड़ी प्रोफेशनल होनी चाहिए इसलिए सबसे पहले आपको अपनी दुकान में एक अच्छा सा कलर करवाना चाहिए, इसके बाद आप अपनी दुकान में फल फ्रूट्स के अच्छे अच्छे बैनर लगा सकते है एवं अपनी दुकान में टेबल, खुर्सी, फ्रीज़र, और मेनू जैसी चीजे लगा सकते है जिससे ग्राहक आपकी दुकान को देखकर आकर्षित हो सके.

जूस बनने की मशीने ख़रीदे

जब आप दूकान का सेटअप कर लेते है तो इसके बाद आपको जूस बनाने के लिए जूस मिक्सर, फ्रूट्स काटने के उपकरण, जूस ठंडा करने के लिए बर्फ, फ्रूट्स को स्टोर करने के लिए फ्रिज जैसी चीजे खरीदनी होगी, फ्रिज में आपके द्वारा ख़रीदे गये फ्रूट्स ज्यादा देर तक फ्रेश रहेगे एवं मिक्सर की मदद से आप फ्रूट्स का जूस निकाल पाएंगे, यह चीजे आपकी दुकान को शुरू करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

दुकान शुरू करें

जब आप इतना सेटअप पूरा कर लेते है तो इसके बाद आपको बाहर से ताजे फ्रूट्स खरीदने होगे एवं इसके बाद आप उनका जूस निकालकर अपनी दुकान में बेचना शुरू कर सकते है, शुरुआत में आपको अलग अलग प्रकार के फ्रूट्स खरीदकर उनका जूस बेचना चाहिए इसके बाद समय के साथ आपको यह पता चल जायेगा की आपकी दुकान में कौनसे फ्रूट्स के जूस की डिमांड ज्यादा है, इसके बाद आप उन फ्रूट्स का जूस अपनी दुकान में सेल कर सकते है.

जूस की दुकान खोलने के लिए जरूरी उपकरण

अगर आप जूस की दुकान खोलना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी उपकरण होने आवश्यक है तभी अप इस बिज़नस को शुरू कर सकते है, इसके लिए आपके पास निम्न प्रकार के उपकरण होने चाहिए.

  • जूस बनाने के लिए कमर्शियल जूसर
  • बर्फ को पिसने के लिए हेवी ड्यूटी ब्लेंडर
  • फल ताजा रखने के लिए डीप फ्रीज़र
  • बर्फ बनाने के लिए आइस मेकिंग मशीन
  • ताजे फल और जूस के मसाले
  • जूस में डालने के लिए ड्राय फ्रूट्स (अगर जरूरी हो)
  • पार्सल पैक करने के लिए सीलिंग मशीन
  • कांच के ग्लास, स्ट्रॉ और नेपकिन
  • बिलिंग काउंटर
  • साफ़ सफाई का सामान
  • इनवेटर
  • फ्रूट्स काटने का सामान

यह सभी चीजे जूस की दूकान शुरू करने के लिए जरूरी है इन चीजो की जरूरत आपको तब पड़ेगी जब आप अपनी दूकान को लाइव करेंगे एवं अपने प्रोडक्ट को बनाना और बेचना शुरू करेंगे.

जूस सेंटर खोलने का खर्च

अगर आप इस बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो आपको इस बिज़नस में कितना पैसा निवेश करना होगा इसकी जानकारी पता होनी आवश्यक है, इसमें आपका निवेश निम्न प्रकार से होगा.

  • दुकान का डिपाजिट लगभग 1,00,000/- रूपए
  • दुकान का किराया लगभग 5000/-  रूपए
  • दुकान का सेटअप और जरूरी सामान लगभग 2 लाख रूपए
  • फ्रूट्स का खर्च जरूरत के हिसाब से
  • इनवेटर का खर्च लगभग 30,000/- रूपए

इस प्रकार से एक जूस सेंटर शुरू करने के लिए आपको लगभग 3 लाख 50 हजार रूपए तक का निवेश करना होगा, अगर दुकान आपकी खुद की है तो आप इस बिज़नस को 2 लाख 50 हजार रूपए तक आसानी से शुरू कर सकते है.

जूस सेंटर में कमाई कितनी होती है

अक्सर कई लोगो के मन में इस तरह का सवाल आता है की एक जूस सेंटर में कमाई कितनी हो सकती है तो हम आपको बता दे की इसमें सभी प्रकार के जूस में अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन मिलता है, एक ग्लास जूस बनाने का खर्च लगभग 30 रूपए तक आता है और  वो ग्लास लगभग 60 रूपए तक बिकती है.

इस प्रकार से जूस सेंटर में आपको लगभग 50% तक का प्रॉफिट मार्जिन आसानी से मिल जाता है, अगर आप एक दिन में 10,000/- रूपए की सेल करते है तो आपकी कमाई 5000/- रूपए तक होती है एवं एक महीने की कमाई 1 लाख 50 हजार रूपए तक होती है.

यह भी पढ़े – चाय की दुकान कैसे खोले? चाय की दुकान खोलने में कितना खर्च आता है

इस लेख में हमने जूस सेंटर कैसे खोले इसके बारे में जानकारी दी है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखचाय की दुकान कैसे खोले? चाय की दुकान खोलने में कितना खर्च आता है
अगला लेखअगरबत्ती का बिजनेस कैसे करें: अगरबत्ती बिजनेस में कितना प्रॉफिट है?
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें