अगर आप भारत में खुद का Blinkit स्टोर शुरू करना चाहते है तो ऐसे में यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, क्युकी इस लेख में हम आपको Blinkit स्टोर के लिए आवश्यक योग्यता, जरूरी डॉक्यूमेंट, आवेदन प्रक्रिया, स्टोर ओपन करने का कुल खर्च और इसमें होने वाली कमाई के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे.

Blinkit Store कैसे खोले
Blinkit हमेशा Partner-Operated Dark Store पर कार्य करता है, इसका मतलब है की आपको केवल एक लोकल वेयरहाउस (गोदाम) सेटअप करना है जहां से प्रोडक्ट की समय पर डिलीवरी की जा सके, इसके अलावा बैकएंड, टेक्नोलॉजी और ऑर्डर लाने का पूरा कार्य Blinkit कंपनी संभालती है आपका कार्य केवल अपने वेयरहाउस को संभलना है.
Blinkit स्टोर खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
Blinkit स्टोर खोलने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है तभी आप Blinkit स्टोर ओपन कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी.
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- बिजली का बिल
- GST पंजीकरण
- NOC
- FSSAI लाइसेंस
- बैंक खाता विवरण
- पिछले 6 महीनो का बैंक स्टेटमेंट
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ के नवीन फोटो
ध्यान रखे की अगर आप Blinkit स्टोर में खाने की सामग्री बेचना चाहते है तो ही आपको FSSAI लाइसेंस बनवाना है, अगर आप खाने की सामग्री नही बेचना चाहते है आपको इस लाइसेंस की जरूरत नही है.
Blinkit Store के लिए Space Requirements
नया Blinkit Store ओपन करने के लिए आपको जरूरी Space Requirements को पूरा करना अनिवार्य है तभी आप वहां पर Blinkit Store ओपन कर सकते है, इसके लिए निम्न प्रकार की Requirements रखी गयी है.
- स्टोर ओपन करने के लिए कम से कम 1000 वर्ग फुट और अधिकतम 2000 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए.
- फ़्रैंचाइज़ी घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में होनी चाहिए या इसके बहुत ही नजदीक होनी चाहिए.
- परिसर में वाहनों के आने जाने के लिए एवं डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पर्याप्त स्पेस होना जरूरी है.
Blinkit स्टोर के लिए आवेदन कैसे करें
Blinkit स्टोर ओपन करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकरिक वेबसाइट Blinkit Seller Portal पर जाना है एवं इसके बाद आपको Sell on Blinkit का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
- अब आपके सामने लॉग इन का पॉपअप खुल जायेगा, इसमें आपको मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से अपने अकाउंट को लॉग इन कर लेना है.
- लॉग इन करने के बाद आपको ‘Franchise’ या ‘Business Opportunity’ का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है एवं इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है.
- अगर आपके द्वारा दी गयी जानकरी कंपनी की नीतियों के अनुकूल पायी गयी तो फ़्रैंचाइज़ी प्रबंधक या जोनल मैनेजर आपसे सम्पर्क करेंगे.
- इसके बाद Blinkit की टीम आपके साथ एक व्यक्तिगत बैठक करेगी एवं इसके बाद आपकी लोकेशन का दौरा किया जायेगा.
अगर सब कुछ सही रहा तो Blinkit स्टोर ओपन करने के लिए कंपनी आगे की प्रोसेस शुरू कर देगी एवं जल्दी ही आपका Blinkit Store लाइव कर दिया जायेगा.
नोट – ध्यान रखे की इसमें फ़्रैंचाइज़ी का अग्रीमेंट 2 वर्ष के लिए वैध होता है, अगर आपका कार्य संतोषजनक रहा तो इस अग्रीन्मेंट को 2 वर्ष बाद नवीनीकृत करवाया जा सकता है.
Blinkit Store खोलने का खर्च
Blinkit स्टोर को शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 15 से 20 लाख रूपए तक के निवेश की आवश्यकता होगी, इसमें निम्न प्रकार के खर्च शामिल है.
- सिक्यूरिटी डिपाजिट के 3 लाख रूपए.
- फ़्रैंचाइज़ी का शुल्क 5 लाख रूपए
- Refundable राशि 3 लाख रूपए
- 3 से 4 कर्मचारियों का वेतन लगभग 50,000/- रूपए
- पुरे इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत लगभग 5 लाख रूपए
- स्टोर किराये का है तो उसका डिपाजिट लगभग 1 लाख रूपए
- स्टोर का मासिक किराया लगभग 25,000/- रूपए
इस प्रकार से एक Blinkit स्टोर ओपन करने के लिए आपका अनुमानित खर्च 15 लाख से लेकर 20 लाख रूपए तक हो सकता है एवं इसमें आपका इन्वेस्टमेंट कितना होगा यह आपकी लोकेशन के ऊपर निर्भर करेगा, इसके अलावा 3 लाख रूपए की जो Refundable राशि जमा की जाती है वो 2 साल का अग्रेमेंट पूरा होने के बाद आप स्टोर बंद करना चाहते है तो उस वक्त आपको रिफंड की जाती है.
नोट – Blinkit स्टोर ओपन करने के बाद कंपनी आपसे रॉयल्टी शुल्क भी लेती है, यानी की आप महीने में जितनी भी सेल करते है उसका लगभ 3% आपको कंपनी को देना होता है.
Blinkit कंपनी से क्या लाभ मिलेगा
अक्सर लोगो के मन में यह ख्याल जरुर आता है की जब हम कंपनी को इतना पैसा दे रहे है तो बदले में कंपनी हमे कौन कौनसे लाभ या सपोर्ट प्रदान करेगी तो इसके बारे में आपको पता होना जरूरी हैं, कंपनी के द्वारा मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार से है.
- स्टोर लांच करने से पहले उसका प्रमोशन और मार्केटिंग कंपनी के द्वारा किया जाता है जिसमे आउटडोर, ऑनलाइन और टेलीविज़न विज्ञापन आदि शामिल होते है.
- स्टोर में बिलिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए कंपनी आपको पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करती है एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर का एक्सेस भी प्रदान करती है.
- कंपनी आपको डेटा एनालिटिक्स समझाने में मदद करती है इससे आपको यह पता चलता है की आपके क्षेत्र में किस प्रकार के ग्राहक अधिक है और आपको कौनसे स्टॉक ज्यादा रखने चाहिए.
- Blinkit बहुत ही लोकप्रिय कंपनी है जिसके पास पहले से बहुत ही अधिक ग्राहक है, ऐसे में आपको पहले दिन से ही अच्छे खासे ग्राहक देखने के लिए मिल सकते है.
इस प्रकार से Blinkit के द्वारा आपको विभिन्न प्रकार के लाभ और सपोर्ट दिए जाते है, इसका मुख्य फायदा यह है की इसमें आपको कंपनी की ब्रांडिंग मिल जाती है जिससे ग्राहक आपके स्टोर को भरोसेमंद मानता है एवं इससे आपकी सेल में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.
Blinkit में कितना मुनाफा होगा
Blinkit स्टोर में होने वाली सेल पर आपको अनुमानित 10% तक का प्रॉफिट मार्जिन आसानी से देखने के लिए मिल जायेगा एवं जैसे जैसे आपकी सेल बढती जाएगी वैसे वैसे आपका मुनाफ़ा भी बढ़ता जायेगा, इसमें आपका मुनाफ़ा कितना ज्यादा यह कम होगा यह पूरी तरह से आपकी सेल के ऊपर निर्भर करता है
यह भी पढ़े – साइबर कैफ़े कैसे खोले? आवश्यक योग्यता, दस्तावेज, खर्च और कमाई
इस लेख में हमने Blinkit Store कैसे खोले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









