अगर आप खुद का आधार सेंटर खोलना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी, क्युकी इसमें हम आपको आधार सेंटर कैसे खोले इसकी पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है, अगर आप अपने गाँव या शहर में रहकर एक बेहतरीन बिज़नस को शुरू करना चाहते है तो आधार सेंटर खोलना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.

aadhar center kaise khole

आधार सेंटर कैसे खोले

आधार सेंटर का कार्य एक जिम्मेदारी वाला कार्य होता है इसलिए इस आधार सेंटर खोलने के लिए UIDAI के कुछ अलग अलग नियम बनाये गये है जिन्हें फॉलो करना अनिवार्य है, आधार सेंटर खोलने के लिए आपको UIDAI का Authorized Partners के साथ जुड़ना होगा इसके बाद ही आप खुद का आधार सेंटर खोल सकते है.

आधार सेंटर खोलने के लिए आवश्यक योग्यता

आधार सेंटर खोलने के लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है इसके लिए निम्न प्रकार की योग्यता रखी गयी है.

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक होनी चाहिए.
  • आवेदक न्यूनतम दंसवी उतीर्ण होना जरूरी है.
  • आवेदक को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
  • आवेदक का आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए.

आधार सेंटर खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार सेंटर खोलने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप खुद का आधार सेंटर खोल सकते है इसके लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी.

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • स्कूल या कॉलेज की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज़ के नवीन फोटो
  • वैध मोबाइल नंबर
  • वैध ईमेल आईडी

आधार सेंटर चलाने के लिए जरूरी चीजे

आधार सेंटर खोलने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजो की आवश्यकता पडती है जिन्हें आपको खुद से खरीदना होगा जो की निम्न प्रकर से है.

  • अच्छी Specification वाला लैपटॉप या कंप्यूटर जिसमे Windows operating system हो.
  • फिंगरप्रिंट & आँखों को स्कैन करने के लिए Biometric Devices.
  • एक डिजिटल कैमरा, फोटो क्लिक करने के लिए.
  • आधार सॉफ्टवेयर को को चलाने के लिए GPS कनेक्टिविटी होनी चाहिए.
  • डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए स्कैनर और प्रिंटर.
  • इंटरनेट कनेक्शन और इनवेटर या UPS.

आधार सेंटर शुरू करने का खर्च

आधार सेंटर शुरू करने से पहले आपको खर्च की जानकारी पता होनी आवश्यक है, हम आपको आधार सेंटर शुरू करने के लिए अनुमानित खर्च बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • लैपटॉप या कंप्यूटर क खर्च लगभग 45,000/- रूपए.
  • बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर का खर्च लगभग 15,000/- रूपए
  • आँखों का स्कैनर लगभग 12,000/- रूपए
  • वेबकैम और व्हाइट बैकग्राउंड लगभग 4,000/- रूपए
  • मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर लगभग 18,000/- रूपए
  • NSEIT परीक्षा फीस लगभग 500/-रूपए
  • इंटरनेट कनेक्शन, बैनर और स्टेशनरी लगभग 5,000 रूपए
  • लाइट बिल अनुमानित 1000/- रूपए

इस प्रकार से एक आधार सेंटर शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 99,000/- रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है एवं अगर आप किराये की दूकान लेते है तो आपका खर्च थोडा ज्यादा भी हो सकता है.

NSEIT के लिए रजिस्टर करें

आधार सेंटर शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको NSEIT सर्टिफिकेट बनाना होगा, इसके लिए आपको NSEIT की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी जब आप परीक्षा में उतीर्ण हो जाते है तो इसके बाद आपको NSEIT का सर्टिफिकेट दिया जायेगा, NSEIT एग्जाम के लिए आप निम्न प्रकार से आवेदन कर सकते है.

  • सबसे पहले आपको https://uidai.dexitglobalexams.com/ की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपको Create New User के ऊपर क्लिक करना है.
  • अब आपको Aadhaar Paperless Offline e-KYC और Share Code अपलोड करने के लिए कहा जायेगा, इसे आप UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके अपलोड कर सकते है.
  • XML फाइल वैलिडेट होने के बाद आपका जो भी विवरण होगा वो आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता से जुडी जानकारी दर्ज करें एवं फॉर्म को सबमिट करें
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक User ID और Password प्राप्त होगा उसकी मदद से आपको पोर्टल में लॉग इन कर लेना है.
  • इसके बाद आपको परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा जायेगा इसमें आपको ऑनलाइन तरीके से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना है जो की अनुमानित ₹470 – ₹500 रूपए तक होता है.
  • इसके बाद आपको नजदीकी परीक्षा केंद्र का चुनाव करना है एवं परीक्षा के लिए तारीख और समय का चुनाव करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको NSEIT का एग्जाम देना होगा जब आप इस परीक्षा में सफल हो जाते है तो इसके बाद आपको NSEIT  का सर्टिफिकेट दिया जायेगा जो की 3 वर्ष के लिए वैध होगा.

CSC या रजिस्ट्रार से जुड़े

जब आपको NSEIT का सर्टिफिकेट मिल जाता है तो इसके बाद आधार सॉफ्टवेयर का एक्सेस प्राप्त करने के लिए आपको CSC या रजिस्ट्रार के साथ जुड़ना होगा तभी आप आधार सेंटर का कार्य कर सकते है.

CSC SPV से जुड़े

अगर आप ग्राम स्तरीय उद्यमी के रूप में पंजीकरण करना चाहते है तो इसके लिए आप निम्न तरीके से आवेदन कर सकते है.

  • सबसे पहले आपको https://register.csc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • इसके बद आपको NSEIT की परीक्षा उतीर्ण करके NSEIT का सर्टिफिकेट प्राप्त करना है.
  • जब आप VLE बन जाते है तो इसके बाद आपको ऑपरेटर का सर्टिफिकेट दिया जायेगा.
  • सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद आपको CSC Portal पर जाकर आधार सेंटर शुरू करने के लिए आवेदन करना है.
  • अब आपको आधार सेंटर खोलने के लिए बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैनर, जीपीएस, प्रिंटर और वेबकैम जैसे उपकरण खरीदने होगे.
  • जब आप उपकरण खरीद लेते है तो इसके बाद सीएससी की जिला या राज्य स्तरीय टीम आपके केंद्र का फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी.

जब सभी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसके बाद क्रेडेंशियल को UIDAI के सिस्टम से लिंक कर दिया जायेगा इसके बाद आप खुद का आधार सेंटर खोलकर काम करना शुरू कर सकते है.

रजिस्ट्रार से जुड़े

UIDAI के द्वारा सरकारी बैंक और पोस्ट ऑफिस जैसे सरकारी डिपार्टमेंट को रजिस्ट्रार बनाया गया है, अगर आप चाहो तो इनसे संपर्क करके या इनके द्वारा निकाले गए टेंडर में आवेदन करके आधार ओपेरटर के रूप में कार्य करना शुरू कर सकते है.

आधार सेंटर की कमाई

आधार सेंटर में कमाई कमीशन के आधार पर होती है, अर्थात आप जितना ज्यादा काम करेंगे आपकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी, आधार सेंटर में आपकी कमाई निम्न प्रकार से होती है.

  • नया आधार कार्ड बनाना नागरिको के लिए निशुल्क होता है लेकिन CSC इस कार्य के लिए आधार सेंटर को 30 रूपए से लेकर 40 रूपए का कमीशन देती है.
  • बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट बदलना या आँखों को दुबारा अपडेट करने के लिए यूजर से 100 रूपए लिए जाते है जो कमाई का बड़ा हिस्सा है.
  • डेमोग्राफिक अपडेट जिसमे नाम, पता, जन्म तिथि, लिंक और मोबाइल नंबर आदि अपडेट करने पर आपकी 50 रूपए तक की कमाई होती है.
  • आधार कार्ड डाउनलोड करने के एवं प्रिंट निकालने पर आप 30 रूपए से लेकर 50 रूपए तक की कमाई कर सकते है.

इस प्रकार से आधार से जुड़े अलग अलग कार्य करके आप हर दिन बहुत ही अच्छी कमाई कर सकते है, इसमें आपकी कमाई इस बात के ऊपर निर्भर करती है जो आप दिन में कितने ग्राहकों के कार्य करते है.

यह भी पढ़ेपेट्रोल पंप कैसे खोले? एक पेट्रोल पंप से कितनी कमाई होती है

इस लेख में हमने आधार सेंटर कैसे खोले इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखPetrol Pump Kaise Khole: एक पेट्रोल पंप खोलने में कितना पैसा लगता है?
अगला लेखCafe Kaise Khole: कैफे खोलने में कितना खर्च आता है?
Raghuveer Singh
I’m Raghuveer Singh, the creator of RDCBusinessIdea. I’m passionate about sharing valuable content related to business ideas, online earning, technology, digital growth, and trending updates. Through this blog, my goal is to provide simple, informative, and trustworthy content that helps readers discover new opportunities and stay updated with the latest trends. Here, you’ll regularly find useful guides, tech news, online income tips, and smart business ideas.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें