नमस्कार मित्रो, आज हम आपको कैफे कैसे खोले इसके बारे में बताने वाले है, जैसा की आप जानते होगे की आज के समय में कैफ़े का बिज़नस बहुत ही तेजी से ग्रो कर रहा है ऐसे में अगर आप खुद का एक नया कैफे शुरू करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इस लेख में हम आपको कैफ़े खोलने की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है.

कैफे कैसे खोले
केफे का बिज़नस एक ऐसा बिज़नस है जिसे आप कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है एवं यह बिज़नस हर मौसम में काफी अच्छा चलता है, यानि की आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी है तो हर दिन आपको काफी अच्छे कस्टमर मिल सकते है, एक सफल कैफ़े शुरू करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
1. कैफे का कांसेप्ट तय करें
कैफ़े शुरू करने से पहले आपको इसका कांसेप्ट तैयार करना जरूरी ही की आप किस प्रकार का कैफ़े शुरू करना चाहते है आप अपने कस्टमर को कौन कौनसी चीजे उपलब्ध करवाने वाले है, अगर आप सही कांसेप्ट का चुनाव कर लेते है तो इससे आपको कैफ़े शुरू करने में काफी ज्यादा आसानी हो सकती है
अगर आप कम बजट में कैफ़े शुरू करना चाहते है तो आप रेगुलर कैफ़े खोल सकते है जिसमे आप चाय, कॉफ़ी और स्नैक्स जैसी चीजे बेच सकते है एवं अगर आप थोडा ज्यादा इन्वेस्ट करने में सक्षम है तो आप फ़ास्ट फ़ूड कैफ़े खोल सकते है जिसमे आप चाय, कॉफ़ी के साथ पिज्जा, बर्गर, पास्ता और सैंडविच जैसी चीजे बेच सकते है, इसमें आपको ज्यादा कस्टमर मिलते है एवं मुनाफ़ा भी ज्यादा होता है.
2. सही लोकेशन का चुनाव
जब आप सही कांसेप्ट का चुनाव कर लेते है तो इसके बाद आपको सही लोकेशन का चुनाव करना होगा, अगर आप सही लोकेशन का चुनाव कर लेते है तो इससे आपको कम समय में काफी अच्छा मुनाफ़ा मिलना शुरू हो जायेगा वही अगर आपने लोकेशन चुनने में कोई गलती कर दी तो आपको इसमें नुकसान भी हो सकता है.
अगर आप कैफ़े खोलकर अच्छा मुनाफ़ा कमाना चाहते है तो आपको मार्केट, ऑफिस, यूनिवर्सिटी, कोचिंग सेंटर और पार्क आदि के पास कैफ़े शुरू करना चाहिए, क्युकी इन जगहों पर लोगो की भीड़ ज्यादा रहती है इसलिए यहाँ पर आपको ज्यादा कस्टमर देखने के लिए मिलेंगे.
3. जरूरी लाइसेंस बनवाये
कैफ़े में आप खाने की चीजे बेचने वाले है इसलिए कैफ़े शुरू करने के लिए आपको कुछ जरूरी लाइसेंस बनवाने जरूरी है ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए आप निम्न प्रकार के लाइसेंस बनवा सकते है.
- खाद्य सामग्री बेचने के लिए सबसे पहले आपको FSSAI का लाइसेंस बनवाना होगा.
- टैक्स और बिलिंग के लिए आपको GST रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.
- दुकान शुरू करने के लिए आपको स्थानीय नगर निगम से दुकान का लाइसेंस बनवाना होगा.
- सुरक्षा की दृष्टि से आपको फायर डिपार्टमेंट से NOC प्राप्त करनी होगी.
- स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से आपको स्वास्थ्य व्यापार का लाइसेंस बनवाना होगा.
जब आप यह सभी लाइसेंस बनवा लेते है तो इसके बाद आप खुद की दुकान शुरू कर सकते है एवं उसमे आप अलग अलग प्रकार की खाद्य सामग्री बेच सकते है.
4. मेनू का डिजाइन चुने
कैफ़े शुरू करने के लिए आपको मेनू का डिजाइन सेलेक्ट करना जरूरी है की आप अपने कैफ़े में कौन कौनसी चीजे बेचने वाले है एवं अपने प्रोडक्ट की कीमत कितनी रखना चाहते है, शुरुआत में आपको कम और स्वादिष्ट प्रोडक्ट बनाने चाहिए जिनकी मार्केट में डिमांड ज्यादा हो, इससे आप कम बजट में अपना बिज़नस शुरू कर पाएंगे.
इसके बाद जैसे जैसे आपका कस्टमर बढ़ते है वैसे वैसे आप अपने मेनू में अतिरिक्त आइटम जोड़ सकते है, इसके अलावा आपको 1 अच्छे शेफ और 2 हेल्पर की भी जरुरत पड़ेगी ताकि वो आपके कैफ़े में अच्छी अच्छी चीजे बना सके एवं कस्टमर को बेहतर तरीके से आर्डर सर्व करें.
5. कैफ़े का इंटीरियर चुने
आज के समय में ज्यादातर लोग खाना खाने से ज्यादा समय बिताने के लिए कैफ़े में जाना पसंद करते है, ऐसे में आपको कैफ़े के लिए इंटीरियर पर ध्यान देना अनिवार्य है, एक अच्छा कैफ़े शुरू करने के लिए आप अपने कैफ़े में कस्टमर की प्राइवेसी और सिक्यूरिटी को ध्यान में रखकर अच्छी लाइटिंग, CCTV और बैठने के लिए आरामदायक टेबल खुसी आदि का चुनाव करें.
ध्यान रखे की आपके कैफ़े में कस्टमर को जितनी बेहतर सर्विस मिलेगी आपके कस्टमर उतनी ही तेजी से बढ़ते जायेंगे, इसलिए अगर आप थोडा ज्यादा पैसा खर्च करने में सक्षम है तो आपको इंटीरियर पर थोडा अधिक पैसा खर्च करना चाहिए ताकि आपका कैफ़े दुसरो की तुलना में सबसे बेहतर दिखाई दे.
6. कैफ़े की मर्केटिंग करें
कम समय में ज्यादा कस्टमर प्राप्त करने के लिए आपको अपने कैफ़े की मार्केटिंग करनी जरूरी है, इसके लिए आप अपने शहर में कैफ़े के टेम्पलेट बाँट सकते है या आप सोशल मीडिया पर कैफ़े के विडियो और फोटो बनाकर पोस्ट कर सकते है, इससे कस्टमर को आपके कैफ़े के बारे में जानकारी मिलेगी एवं वो आपके कैफ़े पर विजिट करने में रूचि दिखाएँगे.
इसके अलावा आप कैफ़े को प्रमोट करने के लिए Buy 1 Get 1 Free जैसे ऑफर देख सकते है या प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट भी दे सकते है, इससे कस्टमर के मन में एक उत्सुकता पैदा होगी और आपके कस्टमर तेजी से बढ़ने लगेगे, इसके अलावा कस्टमर अपने मित्रो से या रिश्तेदारों से आपके ऑफर की चर्चा कर सकते है इससे आपको नए कस्टमर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
कैफ़े शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट
कैफ़े शुरू करने के लिए आपको कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा यह आपकी लोकेशन, कैफ़े के इंटीरियर और आपके मेनू के ऊपर निर्भर करता है, हालाँकि हम आपको एक सामान्य कैफ़े शुरू करने का अनुमानित खर्च बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- दुकान का डिपाजिट लगभग 50,000/- रूपए.
- दुकान का किराया लगभग 10,000/- रूपए.
- काउंटर और फर्नीचर लगभग 60,000/- रूपए.
- इंटीरियर डिजाइनिंग और लाइटिंग लगभग 50,000/- रूपए.
- फ्रिज / डीप फ्रीजर लगभग 25,000/- रूपए.
- माइक्रोवेव, ओवन और टोस्टर लगभग 15,000/- रूपए.
- ब्लेंडर / मिक्सर लगभग 5,000/- रूपए.
- बर्तन, कप-प्लेट्स और कटलरी लगभग 15,000/- रूपए.
- कैफ़े का सामान (स्नैक्स, कॉफी बीन्स, पैकेजिंग सामान आदि) लगभग 1 लाख रूपए.
- सभी आवश्यक लाइसेंस का खर्च लगभग 15,000/- रूपए.
- कंप्यूटर और इंटरनेट लगभग 50,000/- रूपए
- ग्लो साइन बोर्ड और टेम्पलेट लगभग 20,000/- रूपए.
- स्टाफ की सैलरी लगभग 35,000/- रूपए
इस प्रकार से एक कैफ़े शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 3 लाख रूपए से लेकर 3 लाख 50 हजार रूपए तक का निवेश करना पड़ सकता है, अगर दूकान आपकी खुद की है तो आप कम इन्वेस्टमेंट में भी आपका कैफ़े शुरू कर सकते है.
कैफ़े में कितना मुनाफ़ा होता है
कैफ़े में आपकी कमाई कितनी होगी यह पूरी तरह से आपकी सेल के ऊपर निर्भर करती है, कैफ़े के प्रोडक्ट में अनुमानित 50 से 70 प्रतिशत का मार्जिन होता है, ऐसे में अगर आप दिन में 10 हजार की सेल करते है तो आपको दिन का 5000/- रूपए से लेकर 7000/- रूपए का प्रॉफिट हो सकता है एवं महीने में आप 1 लाख 50 हजार रूपए से लेकर 2 लाख 10 हजार रूपए तक प्रॉफिट हो सकता है.
इसमें से अगर आप कर्मचारियों के वेतन, दुकान का किराया और बिल आदि का 50 प्रतिशत खर्च मान ले तो भी आपको एक महीने में 75 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक का शुद्ध लाभ हो सकता है, यह एक अनुमानित आंकड़ा है अगर कैफ़े पर ज्यादा कस्टमर आते है तो आपकी कमाई ज्यादा भी हो सकती है.
क्या कैफ़े खोलने के लिए लोन मिलता है
जी हाँ, अगर आप खुद का कैफ़े शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आप बैंक से लोन भी ले सकते है, इसके लिए कई सरकारी बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाती है जिससे आप खुद का बिज़नस शुरू कर पाएंगे एवं जब आप कैफ़े शुरू कर लेते है तो इसके बाद अपने मुनाफे में से आप बैंक के लोन को किसी भी वक्त क्लियर करवा सकते है.
यह भी पढ़े –आधार सेंटर कैसे खोले? आवश्यक योग्यता, कुल खर्च और कमाई
इस लेख में हमने कैफ़े कैसे खोले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में कैफ़े खोलने से जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.









